# Machines Are Learning,पर क्या मनुष्य भूल रहा है?

 # मशीनें सीख रही हैं, पर क्या मनुष्य भूल रहा है?


# Machines Are Learning, But Is Humanity Forgetting?


**मनुष्य का इतिहास केवल नए आविष्कारों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन परिवर्तनों का भी इतिहास है जो उन आविष्कारों ने मनुष्य के भीतर उत्पन्न किए। हर नई तकनीक ने हमें कुछ दिया है, लेकिन हर तकनीक के साथ यह प्रश्न भी जुड़ा रहा है कि हमने बदले में क्या खोया।**


*Human history is not merely the history of inventions; it is also the history of the changes those inventions created within human beings. Every new technology has given us something valuable, but every technological advancement also raises an important question: what have we lost in return?*


---


**जब कैलकुलेटर नहीं था, तब लोग गणना अपने मस्तिष्क से करते थे। दुकानदार, व्यापारी और विद्यार्थी बड़ी-बड़ी संख्याओं का हिसाब कुछ ही क्षणों में लगा लेते थे। उन्हें केवल 1 से 20 तक के पहाड़े ही नहीं, बल्कि 0.25, 0.5 और 0.75 जैसे भिन्नों के गुणनफल भी याद होते थे। वे कई गणितीय युक्तियाँ जानते थे जिनकी सहायता से जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे भागों में बाँटकर हल कर लेते थे।**


*Before calculators became common, people performed calculations using their minds. Shopkeepers, traders, and students could calculate large numbers within seconds. They not only memorized multiplication tables from 1 to 20, but also knew the values of fractions such as 0.25, 0.5, and 0.75. They were familiar with numerous mathematical shortcuts that allowed them to break complex problems into smaller steps and solve them efficiently.*


---


**उस समय गणना केवल उत्तर प्राप्त करने का माध्यम नहीं थी, बल्कि मस्तिष्क के विकास का अभ्यास भी थी।**


*At that time, calculation was not merely a way to obtain an answer; it was also an exercise that trained and developed the human mind.*


---


**फिर कैलकुलेटर आया। उसने हमारी गति बढ़ा दी। गणना आसान हो गई। त्रुटियाँ कम हो गईं। यह प्रगति थी और इसका स्वागत होना चाहिए था। समस्या कैलकुलेटर के आने से नहीं हुई, समस्या तब शुरू हुई जब हमने सोचना छोड़ दिया और निर्भर होना शुरू कर दिया।**


*Then calculators arrived. They increased our speed. Calculations became easier. Errors were reduced. This was progress, and it deserved to be welcomed. The problem did not begin when calculators arrived; it began when we stopped thinking and started depending on them.*


---


**आज स्थिति यह है कि कई लोग दो संख्याओं का साधारण जोड़ करने के लिए भी मोबाइल में कैलकुलेटर खोल लेते हैं। जो काम कभी मस्तिष्क करता था, वह अब मशीन कर रही है। हम परिणाम तो प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन क्या हम अपनी बौद्धिक क्षमता को धीरे-धीरे त्याग भी नहीं रहे?**


*Today, many people open a calculator app on their phones even to add two simple numbers. Tasks that were once performed by the brain are now performed by machines. We still get the correct answer, but are we gradually giving up our intellectual abilities in the process?*


---


**कंप्यूटर आए। कागज़ी कार्य कम हुआ। इंटरनेट आया। दुनिया जुड़ गई। ईमेल ने संचार को सरल बना दिया। डेटा सेकंडों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने लगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि इन तकनीकों ने मानव जीवन को बेहतर बनाया है।**


*Computers arrived. Paperwork decreased. The internet connected the world. Email simplified communication. Data began moving from one place to another within seconds. There is no doubt that these technologies have improved human life in countless ways.*


---


**लेकिन प्रश्न यह है कि क्या हमने सुविधा प्राप्त करने के साथ-साथ प्रयास करने की आदत भी खो दी?**


*But the real question is this: while gaining convenience, have we also lost the habit of making an effort?*


---


**आज हम किसी तथ्य को याद रखने का प्रयास नहीं करते क्योंकि हमें पता है कि गूगल बता देगा। हम किसी विषय पर गहराई से विचार नहीं करते क्योंकि कुछ मिनटों में वीडियो देखकर निष्कर्ष बना लेते हैं। हम पुस्तक पढ़ने के बजाय छोटे-छोटे क्लिप देखकर स्वयं को शिक्षित समझने लगते हैं।**


*Today we do not try to remember facts because we know Google will tell us. We do not think deeply about a subject because we can watch a few minutes of video and jump to a conclusion. Instead of reading books, we consume short clips and begin to believe that we have educated ourselves.*


---


**सोशल मीडिया ने इस समस्या को और गहरा कर दिया है। दिन के कई घंटे बिना किसी उद्देश्य के स्क्रीन पर अंगुली चलाने में बीत जाते हैं। पढ़ना कम हो गया, लिखना कम हो गया, चिंतन कम हो गया, विश्लेषण कम हो गया। हम जानकारी के महासागर में हैं, फिर भी ज्ञान की कमी महसूस करते हैं।**


*Social media has made this problem even worse. Hours of our day disappear while endlessly scrolling through screens without any real purpose. Reading has declined. Writing has declined. Reflection has declined. Analysis has declined. We are surrounded by an ocean of information, yet we still feel a shortage of wisdom.*


---


**अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता का युग आ गया है।**


*Now the age of Artificial Intelligence has arrived.*


---


**AI अद्भुत है। यह शोध में सहायता कर सकती है, रोगों के निदान में मदद कर सकती है, शिक्षा को बेहतर बना सकती है और उत्पादकता बढ़ा सकती है। समस्या AI नहीं है। समस्या यह है कि हम उसका उपयोग कैसे कर रहे हैं।**


*AI is remarkable. It can assist research, help diagnose diseases, improve education, and increase productivity. The problem is not AI itself. The problem lies in how we choose to use it.*


---


**यदि AI हमारी सहायता करे तो यह विकास है। यदि AI हमारी सोच का स्थान ले ले तो यह संकट है।**


*If AI assists our thinking, it is progress. If AI replaces our thinking, it becomes a crisis.*


---


**आज लोग लेख लिखने के लिए AI पर निर्भर हैं, कोड लिखने के लिए AI पर निर्भर हैं, निर्णय लेने के लिए AI पर निर्भर हैं। धीरे-धीरे यह खतरा उत्पन्न हो रहा है कि कहीं हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण क्षमता—स्वतंत्र चिंतन—को ही न खो दें।**


*Today people rely on AI to write articles, generate code, and even assist in decision-making. A growing danger is that we may gradually lose our most valuable ability: independent thinking.*


---


**मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति केवल ज्ञान नहीं है। ज्ञान तो पुस्तक में भी होता है। सबसे बड़ी शक्ति है प्रश्न पूछना, तर्क करना, विश्लेषण करना और नई कल्पना करना।**


*Humanity's greatest strength is not knowledge alone. Books also contain knowledge. Our greatest strength is the ability to ask questions, reason, analyze, and imagine new possibilities.*


---


**यदि भविष्य में मशीनें सोचें और मनुष्य केवल आदेश दें, तो यह प्रगति होगी। लेकिन यदि मशीनें सोचें और मनुष्य सोचना छोड़ दें, तो यह पतन होगा।**


*If machines think and humans guide them, that is progress. But if machines think and humans stop thinking, that is decline.*


---


**एक और चिंता है जिस पर कम चर्चा होती है—पर्यावरण।**


*There is another concern that receives far less attention: the environment.*


---


**हर नई तकनीक ऊर्जा मांगती है। विशाल डेटा सेंटर चौबीसों घंटे चलते हैं। उन्हें ठंडा रखने के लिए बड़ी मात्रा में बिजली और पानी की आवश्यकता होती है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रशिक्षण और संचालन के लिए असंख्य सर्वर कार्य करते हैं। हम नई तकनीकों के लाभों पर तो चर्चा करते हैं, लेकिन उनके पर्यावरणीय प्रभावों पर उतना ध्यान नहीं देते।**


*Every new technology demands energy. Massive data centers operate around the clock. They require enormous amounts of electricity and water for cooling. Countless servers work continuously to train and run artificial intelligence systems. We enthusiastically discuss the benefits of technology, yet rarely pay equal attention to its environmental impact.*


---


**मानव इतिहास में हमने कई बार शक्ति को बुद्धिमत्ता से अधिक महत्व दिया है। हमने ऐसे हथियार बनाए जो पूरी सभ्यता को नष्ट कर सकते हैं। हमने प्रकृति से उतना लिया जितना शायद उसे लौटाया नहीं। आज भी प्रतिस्पर्धा यही है कि कौन अधिक शक्तिशाली तकनीक बना सकता है।**


*Throughout history, humanity has often valued power more than wisdom. We created weapons capable of destroying entire civilizations. We have taken from nature far more than we have returned. Even today, the competition revolves around who can build the most powerful technology.*


---


**लेकिन क्या हमने यह प्रश्न पूछा है कि कौन अधिक बुद्धिमान समाज बना सकता है?**


*But have we ever seriously asked a different question: who can build the wisest society?*


---


**सच्चा विकास केवल तेज़ कंप्यूटर बनाने में नहीं है। सच्चा विकास ऐसे मनुष्य बनाने में है जो बेहतर सोच सकें, बेहतर निर्णय ले सकें और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चल सकें।**


*True development is not merely about building faster computers. True development lies in creating human beings who can think better, make wiser decisions, and live in harmony with nature.*


---


**तकनीक का उपयोग अवश्य कीजिए। AI का उपयोग भी कीजिए। लेकिन अपने मस्तिष्क को निष्क्रिय मत होने दीजिए।**


*Use technology. Use AI. Benefit from innovation. But do not allow your mind to become inactive.*


---


**कभी-कभी गणना स्वयं कीजिए। कभी-कभी पुस्तक पढ़िए। कभी-कभी किसी विषय पर घंटों विचार कीजिए। कभी-कभी मोबाइल बंद करके प्रकृति को देखिए।**


*Do calculations yourself from time to time. Read books. Spend hours thinking deeply about important subjects. Occasionally switch off your phone and observe the natural world around you.*


---


**क्योंकि यदि मशीनें सीख रही हैं और मनुष्य भूल रहा है, तो समस्या मशीनों में नहीं, बल्कि हमारी प्राथमिकताओं में है।**


*Because if machines are learning while humanity is forgetting, the problem does not lie within the machines. The problem lies within our priorities.*


---


**प्रश्न यह नहीं है कि भविष्य की मशीनें कितनी बुद्धिमान होंगी। प्रश्न यह है कि भविष्य का मनुष्य कितना जागरूक रहेगा।**


*The question is not how intelligent future machines will become. The question is how aware, thoughtful, and wise future human beings will remain.*


Comments

Popular posts from this blog

Vyasa – The Silent Revolutionary

72 इनाम और अधूरी मोहब्बत – एक जिहादी की जागृति | A Jihadi's Awakening and the Myth of 72 Rewards

व्यास — एक मूक क्रांतिकारी